बक्सर में 5000 का इनामी अरेस्ट:हत्या मामले में 18 साल से था फरार, पुलिस को गांव के पास छिपने की मिली थी सूचना

Date:


बक्सर पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में 18 वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देश पर चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत हुई। पुलिस विभाग इसे एक बड़ी सफलता मान रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चक्की थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या मामले का वांछित आरोपी ब्रजेश्वर यादव अपने गांव के आसपास छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्की थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण डेरा में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी ब्रजेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। ब्रजेश्वर यादव सरयू यादव का पुत्र है और लक्ष्मण डेरा, चक्की थाना, बक्सर का निवासी है। 2024 में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज आरोपी ब्रजेश्वर यादव वर्ष 2006 में चक्की थाना कांड संख्या 61/2006 में धारा 147, 148, 149 और 302 भादवि के तहत नामजद था। वह इस हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एक और प्राथमिकी दर्ज है। उसकी लगातार फरारी के कारण उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस गिरफ्तारी अभियान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव, पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम में चक्की थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस के सतर्क प्रयासों के बाद यह सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

General Catalyst Commits $5 Billion to India Expansion

February 20, 2026February 20, 2026 India’s AI and startup momentum...

Venezuelan opposition politician released after amnesty law passed

Juan Pablo Guanipa announces that he has been freed...
Join Us WhatsApp