Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Palamu Family Death | Poisoned Mustard Oil Revealed in Report

पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की जांच और रांची के नामकुम स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार घर से लिए गए सरसों के ते

.

आशंका है कि कटाई या तेल निकालने के दौरान कटेली के बीज सरसों में मिल गए, जिससे तेल जहरीला हो गया।

आशंका है कि कटाई या तेल निकालने के दौरान कटेली के बीज सरसों में मिल गए, जिससे तेल जहरीला हो गया।

क्या बता रही है जांच रिपोर्ट

जांच रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में गंभीर एनीमिया (हीमोग्लोबिन 5 ग्राम से कम), एक्यूट किडनी इंजरी (किडनी को गंभीर नुकसान) तथा खून की उल्टी और दस्त जैसे लक्षण मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये सभी लक्षण आर्गेमोन विषाक्तता से मेल खाते हैं।

लगातार मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 22 से 30 जून के बीच गांव में सर्वे किया। जांच में पता चला कि मृतक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। अपने खेत में उगाई गई सरसों से घर पर ही तेल निकलवाकर इस्तेमाल करता था। उसी खेत में बड़ी मात्रा में आर्गेमोन मेक्सिकाना (कटेली) नामक जहरीला खरपतवार भी उगा हुआ था।

खेत में बड़ी मात्रा में आर्गेमोन मेक्सिकाना (कटेली) नामक जहरीला खरपतवार भी उगा हुआ था। जो सरसों के बीज के साथ मिल गया।

खेत में बड़ी मात्रा में आर्गेमोन मेक्सिकाना (कटेली) नामक जहरीला खरपतवार भी उगा हुआ था। जो सरसों के बीज के साथ मिल गया।

आशंका है कि कटाई या तेल निकालने के दौरान कटेली के बीज सरसों में मिल गए, जिससे तेल जहरीला हो गया। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने 2 जुलाई को जांचे गए सरसों के तेल के नमूने में आर्गेमोन तेल की मौजूदगी की पुष्टि की है।

रिपोर्ट में इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मानते हुए असुरक्षित खाद्य पदार्थ घोषित किया गया है। अन्य रासायनिक जांच की अंतिम रिपोर्ट और मृतकों के विसरा परीक्षण की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

रिम्स में भर्ती सुनील बोले- मैंने वह सरसों तेल नहीं खाया

सिक्का गांव के इस परिवार की छठी सदस्य लाखो देवी और सातवें सदस्य सुनील मेहता का रिम्स में इलाज चल रहा है। रिम्स में भर्ती सुनील मेहता ने बताया कि जब वह कमाने के लिए घर से बाहर गए थे, तब तक घर में सरसों का तेल नहीं पेरवाया गया था।

उन्होंने दावा किया कि जिस सरसों के तेल का अब नमूना लिया गया है, उसका उन्होंने सेवन नहीं किया था। हालांकि वह भी पिछले एक सप्ताह से बीमार हैं। उनमें भी परिवार के अन्य सदस्यों जैसे ही लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की जांच और रांची के नामकुम स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में खुलासा

स्वास्थ्य विभाग की जांच और रांची के नामकुम स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में खुलासा

घर में निकाले गए तेल के उपयोग पर रोक

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर प्रभावित गांव में घर पर निकाले गए सरसों के तेल की बिक्री और उसके सेवन पर तत्काल रोक लगाने की सिफारिश की है। साथ ही पूरे गांव के लोगों की सामूहिक स्वास्थ्य जांच कराने की भी अनुशंसा की गई है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति में आर्गेमोन विषाक्तता के लक्षण मिलने पर समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।

विभाग ने स्थानीय प्रशासन को दूषित तेल के इस्तेमाल से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की सलाह दी है। इसके अलावा कृषि विभाग को सरसों की फसलों में उगने वाले कटेली जैसे जहरीले खरपतवार को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की सिफारिश की गई है।

——————————————————

इसे भी पढ़ें..…

पलामू में 10 दिन में एक परिवार के पांच मरे:पैर में सूजन के बाद फूला ‎शरीर, इलाज नहीं झाड़फूंक कराया

पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव में 10 दिनों में‎ अज्ञात बीमारी से एक परिवार के पांच सदस्यों‎ की मौत हो गई। चौथे सदस्य श्वेता देवी की ‎मौत रिम्स में इलाज के दौरान रविवार की‎ सुबह हो गई। लगभग 20 घंटे पहले उनकी‎ ननद इन्दु कुमारी की मौत एमएमसीएच में हो‎ गई थी। इससे पहले 19 जून की रात कुलदीप ‎महतो और आठ घंटे बाद उसकी बेटी बबीता ‎कुमारी की मौत हो गई थी। उसके दो तीन दिन ‎पहले से ही कुलदीप, बबीता, लाखों देवी,‎श्वेता देवी, ईन्दु कुमारी की तबीयत खराब हुई ‎थी।‎ पूरी खबर यहां पढ़ें…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles