Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे, घात लगाकर बैठे बदमाशों ने दागी बुलेट


मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। रोज की तरह सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक बाजार की है। मृतक की पहचान स्थानीय राम कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। बुक स्टोर चलाने के साथ-साथ पूर्व मुखिया के साथ मिलकर जमीन का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। बुलेट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। वारदात के बाद मची अफरा-तफरी गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना के बाद डेरा चौक बाजार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। हर एंगल से की जा रही है जांच SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी कारोबार में आपसी रंजिश का ही लग रहा है। वैसे सभी बिंदुओं पर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles