Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

16वीं जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप:बिहार टीम में चयन की प्रक्रिया शुरू, राजगीर में 5 जुलाई को ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन


हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित आगामी 16वीं जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार राज्य खेल संघ ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन हेतु आगामी 5 जुलाई को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चयन प्रतियोगिता (ट्रायल्स) का आयोजन किया है। ओलंपियन गेविन फरेरा करेंगे खिलाड़ियों की परख प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी। चयन प्रक्रिया की निगरानी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक और ओलंपियन गेविन फरेरा करेंगे। राज्य के सभी जिला हॉकी संघों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के पात्र और प्रतिभावान खिलाड़ियों को समय पर ट्रायल्स में भाग लेने के लिए राजगीर भेजें। आयु सीमा और पात्रता के कड़े नियम चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। केवल वही खिलाड़ी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जिनका जन्म 01 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ है। संघ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनिवार्य दस्तावेज (मूल प्रति और छायाप्रति) खिलाड़ियों को रिपोर्टिंग के समय हॉकी इंडिया आईडी कार्ड, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मैट्रिक उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट साइज में तीन फोटो लाना अनिवार्य है। चैंपियनशिप का आयोजन यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 28 जुलाई से 08 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। बिहार की टीम को इस बड़े मंच पर मजबूती से उतारने के लिए राज्य खेल प्राधिकरण कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। चयनकर्ताओं की नजर खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, तकनीक और खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण पर होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles