![]()
धनबाद पुलिस ने शनिवार को भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वासेपुर स्थित उसके घर पर बुलडोजर चला। यह कार्रवाई एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई। मौके पर डीएसपी प्रकाश सोय सहित तीन डीएसपी, सीसीआर डीएसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और छह थानों की पुलिस तैनात थी। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे अभियान की कराई गई वीडियोग्राफी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने मीडिया को घटनास्थल से दूर रखा। बुलडोजर से मकान को पूरी तरह ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। यह भी बताया गया है कि 3 जुलाई शुक्रवार को ही में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को धमकी मिलने के बाद प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कानून के तहत की जा रही प्रक्रिया का हिस्सा है। प्रिंस ने अरुप को धमकाया-पैसा चाहिए, दोबारा मैसेज नहीं…24 घंटे में रिजल्ट देंगे प्रिंस ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे विधायक को मोबाइल पर मैसेज कर जान मारने की धमकी दी थी। धमकी भरे मैसेज भेजने के बाद उसने पिस्टल से फायरिंग का वीडियो भी विधायक के मेबाइल पर भेजा। कहा-’उसे पैसा चाहिए। दोबारा मैसेज नहीं करेगा। रिजल्ट भी 24 घंटे के अंदर देगा।’ कॉल और मैसेज +27613737683 नंबर से भेजा गया, जो साउथ अफ्रीका का बताया जा रहा है। धमकी मिलने के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय, डीजीपी एवं धनबाद एसएसपी को मामले की जानकारी दी। बता दें कि सप्ताहभर से धनबाद सांसद ओर विधायक के बीच जुबानी जंग चल रही है। विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद ढुलू का प्रिंस के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। आरोप लगाने के 48 घंटे के अंदर विधायक को धमकी मिली । जेल में ढुलू और प्रिंस की हुई थी दोस्ती: अरुप
अरुप ने कहा कि उन्हें प्रिंस खान ने धमकी भरा मैसेज किया है। ढुलू महतो के साथ चल रहे विवाद और उनके खिलाफ की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के 48 घंटे के अंदर प्रिंस की धमकी से साफ है कि सांसद से उसके संबंध है। जेल में रहने के दौरान ढुलू महतो की प्रिंस खान से दोस्ती हुई थी। उसी के इशारे पर प्रिंस खान भागा और और धमकी दे रहा है। उन्होंने एनआईए एवं सीबीआई से इसकी जांच करने की मांग की है। प्रिंस खान द्वारा भेजा गया धमकी भरा मैसेज
सुन ले रे अरुप चटर्जी… मैं बोल रहा हूं प्रिंस खान दुबई से…। हमको भी पैसा चाहिए नहीं तो दोबारा कॉल मैसेज नहीं करेंगे…। 24 घंटे में रिजल्ट देंगे…। सुना तेरा कोयला का काम अच्छा-खासा चल रहा है। वहीं, प्रिंस ने 31 सेकेंड का ऑडियो भी भेजा। इसमें वह कह रहा है-नंबर ब्लॉक कर या बंद कर… नंबर ब्लॉक करने से तुम जिंदा तो रहेगा ना। क्लीयर बोल देना…दोबारा फोन या मैसेज नहीं करेंगे। रिजल्ट देंगे। मैनेज करो।

