भागलपुर के जनता दरबार में 70 मामलों का निपटारा:ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान, DM बोले – शिकायत मिलना, प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अच्छी बात नहीं

Date:


भागलपुर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट स्थित समीक्षा भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी स्वयं उपस्थित रहे और फरियादियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि आज आयोजित जनता दरबार में 70 से अधिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी सोच के तहत प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित की जा रही है,ताकि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो सके। जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति, बिजली और राजस्व से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देकर समाधान कराया गया। जटिल मामलों के निष्पादन के लिए समय-सीमा तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। डीएम ने आगे बताया कि “हमारी कोशिश है कि जो व्यक्ति जिस क्षेत्र से आता है, उसकी समस्या का समाधान उसी स्तर पर हो। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शिकायतों का निष्पादन करें, ताकि लोगों का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो।” उन्होंने आगे कहा कि जनता दरबार केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp