Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में हीटवेव से 4 स्कूली बच्चे बेहोश:अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिरे, 1 छात्रा को ऑक्सीजन सपोर्ट; डॉक्टर बोले- सभी खतरे से बाहर


सुपौल के नगर पंचायत निर्मली स्थित कन्या मध्य विद्यालय निर्मली में शनिवार को वर्ग संचालन के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव का असर देखने को मिला। तेज गर्मी और उमस के कारण चार स्कूली बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि सभी बच्चे अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों ने तत्काल उन्हें पास के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए पहुंचाया। देखें,मौके से आई तस्वीरें… फर्स्ट एड के बाद बच्चों को भेजा स्कूल प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें वापस स्कूल भेज दिया गया। वहीं एक छात्रा की तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उसे निर्मली स्थित बालाजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में ऑक्सीजन सपोर्ट पर उसका इलाज चल रहा है। प्रिंसिपल बोले-तीन पूरी तरह स्वस्थ विद्यालय के प्रधानाध्यापक बद्री नारायण वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण कुछ बच्चे अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। उन्होंने कहा कि चार बच्चे प्रभावित हुए थे, जिनमें से तीन पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि एक छात्रा का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। बालाजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने बताया कि इलाजरत छात्रा अब खतरे से बाहर है। उसे एहतियात के तौर पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रित हो गई। बच्चों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। अभिभावकों में भी कुछ देर के लिए चिंता का माहौल रहा, लेकिन डॉक्टरों द्वारा सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताए जाने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर सतर्कता बरतने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles