Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जगन्नाथ रथयात्रा में क्रेन से लगेगा प्रभु को भोग:40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार होंगे, इस्कॉन मंदिर से यात्रा निकाली जाएगी


इस्कॉन पटना में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र ये होगा कि भगवान को क्रेन से भोग लगाया जाएगा। 108 प्रकार के पकवान को क्रेन से रथ पर लाया जाएगा। वृंदावन, मायापुर से कीर्तन के लिए लोग आएंगे। इस भव्य धार्मिक आयोजन में पटना और आसपास के क्षेत्रों से 4 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर भगवान सवार होंगे। रथ के रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। यह रथ आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसे आवश्यकता के अनुसार छोटा या बड़ा किया जा सकेगा। शहर के रूट पर जहां भी बिजली के ढीले तार, खंभे या पेड़ आदि मार्ग में रूकावट पैदा करेंगे, वहां इस रथ की ऊंचाई को तुरंत कम किया जा सकेगा, जिससे यात्रा बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से आगे बढ़ सकेगी। 1 बजे से विशेष पूजा, 2 बजे से नगर भ्रमण रथ यात्रा के दिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बुद्धमार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती होगी। इसके बाद भव्य रथ यात्रा की शुरुआत होगी। रथ यात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे से लेकर रात 9 बजे तक पूरे मार्ग और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से अखंड भजन-कीर्तन का गायन किया जाएगा।
फूलों की वर्षा और देश-विदेश की रंगोली से सजेगा मार्ग महाप्रभु के स्वागत के लिए रथ यात्रा के पूरे मार्ग को बेहद खूबसूरती से सजाया जाएगा। रास्ते में जगह-जगह पर भव्य और आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी, जिसे बनाने के लिए पटना के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों और बाहर से भी विशेष कलाकार आ रहे हैं। इसके साथ ही, पूरी यात्रा के दौरान भगवान और श्रद्धालुओं पर लगातार पुष्प वर्षा की जाएगी। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे।
निर्धारित रथ यात्रा मार्ग रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर लौटेगी। इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर रथयात्रा तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, हाईकोर्ट, न्यू म्यूजियम, पटना वीमेंस कॉलेज, कोतवाली थाना, डाक बंगला चौराहा और मौर्यलोक होते हुए फिर इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के समापन के बाद देर शाम इस्कॉन मंदिर परिसर में सभी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
श्रद्धालुओं से पुण्य के भागी बनने की अपील इस्कॉन मंदिर प्रबंधन (TMC) के को-चेयरमैन रमन मनोहर दास और आदिकर्ता दास ने पटना के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ की डोरी खींचने मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अतः सभी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद लें और पुण्य के भागी बनें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles