Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'सनातन परंपरा को जीवंत रखने में गुरुकुल महत्वपूर्ण':पूर्व राजद प्रत्याशी ने शिवहर में वैदिक शिक्षा व्यवस्था की सराहना की


शिवहर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुलम वेद विद्यालय, बभनटोली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल में अध्ययनरत बटुकों से मुलाकात की और वैदिक शिक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। विद्यालय परिसर में नवनीत कुमार झा ने बटुकों से वेद, वेदांग, संस्कृत अध्ययन, दैनिक दिनचर्या और गुरुकुल परंपरा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के वैदिक अध्ययन की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन ज्ञान परंपरा को जीवंत बनाए रखने में ऐसे गुरुकुलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। झा ने कहा कि शिवहर जैसे जिले में वैदिक शिक्षा का यह केंद्र स्थापित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने गुरुकुल के संचालकों और आचार्यों के प्रयासों की प्रशंसा की। पूर्व राजद प्रत्याशी ने जोर दिया कि आज के दौर में जहां युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत से दूर हो रहे हैं, वहीं इस प्रकार के गुरुकुल उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में यह संस्थान वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। गुरुकुल के प्राचार्य पंडित जयकांत शास्त्री ने बताया कि यहां वेद, व्याकरण, धर्मशास्त्र, संस्कार, कर्मकांड, ज्योतिष और संस्कृत सहित अन्य सामान्य विषयों की विशेष तैयारी कराई जाती है। गुरुकुल परिवार ने नवनीत कुमार झा का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें संस्थान की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया गया। उनके आगमन से बटुकों और गुरुकुल परिवार में उत्साह का माहौल देखा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles