Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर:दंपती घायल, देव सूर्य मंदिर जाते समय हादसा


औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अंबा-देव मुख्य मार्ग पर जीवा बिगहा गांव के पास हुआ। दुर्घटना में दूसरे बाइक चालक को भी चोटें आईं, लेकिन वह अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबू कर्मा गांव निवासी विनोद साव और उनकी पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज की व्यवस्था में जुट गए। टक्कर के बाद दूसरे बाइक का चालक फरार घायल विनोद साव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सतबहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। वहां दर्शन करने के बाद दोनों देव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में पूजा करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जीवा बिगहा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और पति-पत्नी दोनों दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए उन्हें अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक चालक भी घायल हुआ था, लेकिन वह बिना रुके अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।सदर अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार बाइक चालक और उसकी बाइक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles