Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अफवाह फैलाने वाले 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर केस दर्ज:भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद कार्रवाई, 50 से अधिक वीडियो कंटेंट और आईडी डिलीट; मॉनिटरिंग जारी


भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ बिहार पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 12 कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि ये लोग अफवाह फैलाकर सामाजिक द्वेष पैदा करने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने फेसबुक, एक्स (X) और इंस्टाग्राम सहित 50 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है। इनमें से कई आईडी और आपत्तिजनक कंटेंट हटवाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले की तलाश तेज पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। हाथ में हथियार लेकर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई केवल उन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की जा रही है, जो भ्रामक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कंटेंट प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे अकाउंट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस एक्टिव इधर, भोजपुर पुलिस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। किसी तरह के कंटेंट्स क्रिएटर्स द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों का तत्काल खंडन कर रही हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम पर हमला किया गया है। भोजपुर पुलिस ने इस दावे को गलत बताते हुए आधिकारिक रूप से उसका खंडन किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles