Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गूगल-क्रोम से Loan App डाउनलोड करने वाले सावधान!:सस्ते लोन के लालच में फंसा रहे, AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे साइबर ठग


बिहार में ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर गूगल क्रोम या अन्य अनवेरिफाइड प्लेटफॉर्म से लोन ऐप डाउनलोड करने वाले लोग साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। पटना साइबर थाने में हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने सस्ते लोन के झांसे में आकर ऐप डाउनलोड किया और बाद में साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया। 2000 रुपये का लोन देकर भरोसे में लिया पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने क्रोम ब्राउजर के जरिए सस्ते लोन के चक्कर में एक लोन ऐप डाउनलोड किया था। ऐप इंस्टॉल करते समय उसने बिना पढ़े सभी टर्म्स एंड कंडीशन स्वीकार कर लिए। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए ऐप के माध्यम से उसे 2000 रुपये का लोन भी दिया गया। AI से पर्सनल तस्वीर अश्लील बनाकर घरवालों को भेजा इसके कुछ दिन के बाद उसकी पर्सनल तस्वीर, जो गैलरी वगैरह में थी, उसे AI के जरिए ऑफसिन-अश्लील बनाकर उसके घर वालों को भेजना शुरू कर दिया। जिसके बाद मानसिक परेशानी झेल रहे पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बिना जांचे-परखे ऐप डाउनलोड करने से बचें- साइबर DYSP साइबर DYSP नीतीश चंद्र धारिया ने बताया, ‘गूगल क्रोम पर बहुत सारे ऐप हैं, जो वेरिफाइड नहीं हैं। सस्ते लोन के नाम पर लुभावन ऑफर्स देकर अपनी ओर खींचते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति यहां से बिना वेरिफाई किए ऐप इंस्टॉल करता है, उससे सबसे पहले उसके टर्म्स और कंडीशन को ओके करना पड़ता है। कई लोग बिना समझे इस पर ओके कर देते हैं, जिससे उनके फोन का एक्सेस उसके पास चला जाता है। इसके बाद उसका साइबर ठग गलत इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।’ टर्म्स एंड कंडीशन को सावधानी से पढ़ें साइबर DYSP ने आगे बताया, ‘टर्म एंड कंडीशन फॉलो होते ही गैलरी, कॉन्टेक्ट और अन्य डेटा तक पहुंच मिल जाती है। सब कुछ उनके हैंडल में चला जाता है। यहां से पर्सनल तस्वीर को AI के जरिए एडिट कर के न्यूड, अश्लील, ऑफसिन बनाकर उनके कॉन्टेक्ट के सभी लोगों को भेजना शुरू कर देते हैं, जिससे परेशानी बढ़ जाती है।’ छगी होने पर नजदीकी थाने या 1930 पर कॉल करें – पुलिस साइबर DYSP नीतीश चंद्र धारिया ने अपील करते हुए कहा, ‘इस तरह के ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके टर्म्स एंड कंडीशन को सावधानी से पढ़ें। ऐप वेरिफाई होने के बाद ही इंस्टॉल करें। अगर फंस भी जा रहे हैं, तो नजदीकी थाने या 1930 पर कॉल कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles