Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में 'सात निश्चय-3' के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम:DM को मिली टोटल 79 शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश


बेतिया में बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में हुआ। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण और मरम्मत, तथा राशन कार्ड जैसी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस कार्यक्रम में कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से समीक्षा की जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के भी निर्देश दिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles