गढ़वा| गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी मोड़ के समीप शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दंपती घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी गांव के अमवां टोला निवासी सुबोध ठाकुर एवं उनकी पत्नी तेतरी देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुबोध ठाकुर अपनी पत्नी तेतरी देवी के साथ ऑटो से घर से पचफेड़ी मोड़ धान का बिहन खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पचफेड़ी मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


