पलामू में 6 हजार रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार:दीदी बाड़ी योजना की स्वीकृति के लिए मांगी थी घूस, एसीबी ने की कार्रवाई

Date:


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पलामू प्रमंडलीय टीम ने शुक्रवार को छतरपुर थानाक्षेत्र में एक रोजगार सेवक को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार को दण्डाधिकारी की उपस्थिति में पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी पलामू के एसपी को लिखित आवेदन देकर रोजगार सेवक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत में बताया गया था कि उनकी पत्नी और भाभी के नाम विशेष ग्राम सभा में दीदी बाड़ी योजना प्रस्तावित हुई थी। इस योजना की स्वीकृति के लिए सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार 6 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। वादी ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसीबी टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके आधार पर एसीबी ने मामला दर्ज कर रोजगार सेवक को पकड़ने की रणनीति बनाई। रोजगार सेवक सुनील कुमार को उसके पंचायत क्षेत्र में ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए एसीबी टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे मेदिनीनगर स्थित एसीबी के प्रमंडलीय कार्यालय लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can Trump overturn Supreme Court tariff ruling? What US Constitution says

The US Supreme Court’s ruling striking down...

Keshav Maharaj to lead South Africa for New Zealand T20Is | CricTracker

Left-arm spinner Keshav Maharaj will lead  South Africa's T20I...

SSC exam conducted under tent on roof of Beed school, action to be taken against center head

2 min readPuneFeb 20, 2026 09:56 PM IST An unusual...
Join Us WhatsApp