Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में करंट लगने से महिला की मौत:बकरी चराने के लिए बधार की गई थी, ट्रांसफार्मर में हाथ सटने से हुआ हादसा


भोजपुर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी रंजीत शर्मा की पत्नी विमलावती देवी(33) के तौर पर हुई है। घटना आयर थाना क्षेत्र की है। मृतका के पति ने बताया कि बधार में बकरी राने गई थी। इस दौरान एक बकरी भाग गई। जिसे पकड़ने के लिए दौड़ी। रास्ते में ट्रांसफर के पास विद्युत प्रभावित लाइन से हाथ टच हो गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मृतका को तीन पुत्र रोहित शर्मा, रौशन शर्मा और किशन शर्मा है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles