Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

AIMIM Questions MP Tariq Anwar

कटिहार के बारसोई, बलरामपुर, कदवा, प्राणपुर और मनिहारी सहित कई प्रखंडों में लगातार बिजली समस्याओं को लेकर AIMIM ने सांसद तारिक अनवर पर निशाना साधा है। पार्टी ने सांसद के कई पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिसमें उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं।

.

AIMIM ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र की जनता वर्षों से बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है। पार्टी का कहना है कि सांसद इन महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से नहीं उठा रहे हैं।

”केवल पत्राचार से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं”

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने बताया कि इन इलाकों में लोग लो-वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर बिजली तार और अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा लगातार आवाज उठाने के बाद सांसद ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली, जबकि केवल पत्राचार से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

स्थायी समाधान की दिशा में पहल करने की मांग

आदिल हसन ने आगे कहा कि बलरामपुर, बारसोई और पूरे कटिहार के युवाओं ने जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाकर सांसद को कार्रवाई के लिए मजबूर किया है। उन्होंने सांसद से अपील की कि वे दिल्ली से कटिहार आकर स्वयं क्षेत्र की स्थिति का जायजा लें और मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक तथा प्रधान सचिव से मिलकर स्थायी समाधान की दिशा में पहल करें।

उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उनकी मुलाकात बलरामपुर-बारसोई के कार्यपालक अभियंता (एक्सक्यूटिव इंजीनियर), बिजली एसडीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों से हुई है। इन बैठकों में जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया तथा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और नए विद्युत उपकेंद्र (सब-पावर स्टेशन) की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

संज्ञान लेने का आग्रह किया

आदिल हसन ने पहले भी सुझाव दिया था कि सांसद तारिक अनवर और जिले के सभी विधायक एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बनाकर ऊर्जा मंत्री, बिजली विभाग के एमडी और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करें। इसका उद्देश्य कटिहार के विभिन्न प्रखंडों में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

वहीं, कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से कटिहार जिले में लो वोल्टेज, अपर्याप्त विद्युत आपूर्ति एवं बार-बार विद्युत कटौती को लेकर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles