Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनारजय नदी में बालू के नीचे मिला विवाहिता का शव:नवादा में कुत्तों ने खोदा बालू, पति समेत 4 पर मर्डर का आरोप


नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में धनारजय नदी की बालू में दबा एक विवाहिता का शव सोमवार को मिला। कुत्तों द्वारा बालू उखाड़े जाने के बाद यह घटना सामने आई, जिससे इलाके में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी प्रमिला देवी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में पति शंकर कुमार, उसके भाई राजेश कुमार, राजन और ससुर समेत चार लोगों पर हत्या का प्रारंभिक आरोप दर्ज किया है। घटना राजन पंचायत के पैक्स गोदाम के समीप बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच की है। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरी घटना…. बालू के नीचे महिला का चेहरा दिखा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए नदी किनारे गए थे। उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते एक जगह बालू नोच रहे थे और आपस में लड़ रहे थे। पास जाकर देखने पर बालू के नीचे एक महिला का चेहरा दिखाई दिया। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत सिरदला पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही सिरदला पुलिस नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अकबरपुर पुलिस, रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार और नवादा से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को बालू से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव करीब 4 दिन से बालू में दबा था और उसमें सड़न शुरू हो गई थी। 10 साल पहले हुई दूसरी शादी मृतका के पिता उमेश बिन और माता मुन्ना देवी (रफीगंज, औरंगाबाद) ने बताया कि प्रमिला की दूसरी शादी करीब 10 साल पहले शंकर कुमार से हुई थी। उनका एक बेटा आदर्श कुमार (5) भी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रमिला को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने बताया कि 2 जुलाई को विवाद की सूचना मिलने पर जब वे धोबघटी पहुंचे तो घर पर ताला लगा था, जबकि अंदर पंखा चल रहा था। इसके बाद 4 जुलाई को अकबरपुर थाने में प्रमिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फॉरेंसिक टीम ने कलेक्ट किए साइंटिफिक एविडेंस सिरदला थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधिसम्मत कार्रवाई की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले DSP गुलशन कुमार वहां से रवाना हो चुके थे। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस गुमशुदगी, हत्या और शव को ठिकाने लगाने के पूरे घटनाक्रम को जोड़कर हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, मृतका के परिजनों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles