Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में बोले परिवहन मंत्री- बिहार में 2028 तक 15% वाहन होंगे इलेक्ट्रिक, जनता का भरोसा निभाना मेरी प्राथमिकता

जमुई में बोले परिवहन मंत्री- बिहार में 2028 तक 15% वाहन होंगे इलेक्ट्रिक, जनता का भरोसा निभाना मेरी प्राथमिकता

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Bihar EV Policy: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित नेचर विलेज मटिया में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विकास, जनविश्वास और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की योजना पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर गंभीरता से काम कर रही है.

Bihar EV Policy: जनता के भरोसे को नहीं टूटने देंगे

समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे को कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद बिहार में विकास कार्यों को गति मिली है और झाझा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे.

लक्ष्मीपुर के विकास का दिलाया भरोसा

मंत्री ने कहा कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से कभी अलग नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जिसे वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं.

2028 तक 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य

परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में नई परिवहन नीति-2026 को मंजूरी दी है. इस नीति के तहत वर्ष 2028 तक बिहार में संचालित कुल वाहनों में कम-से-कम 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए सरकार लोगों को विभिन्न स्तरों पर प्रोत्साहन भी देगी.

पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का फोकस

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग केवल यातायात तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी अहम भूमिका है. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है.

जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे. मंत्री ने सभी समस्याओं पर सकारात्मक पहल करने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया.

समारोह में नेचर विलेज मटिया के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और परिवहन मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles