Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में बालू लदे ट्रक ने मंदिर को मारी टक्कर:कुम्हरार ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, मंदिर का एक हिस्सा ध्वस्त


पटना के कुम्हरार मुख्य सड़क पर स्थित देवी स्थान मंदिर में 6 जुलाई की सुबह ढाई से 3 बजे के बीच एक बालू लदे हाईवा ट्रक ने टक्कर मार दी। यह घटना ओवरब्रिज पुल के पास हुई, जिसमें मंदिर का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया। ट्रक बिहटा से कुम्हरार मुख्य सड़क होते हुए पटना के पहाड़ी क्षेत्र की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में ड्राइवर को झपकी आने के कारण हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मंदिर में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, हाईवा के ड्राइवर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह क्षेत्र कंकड़बाग, बहादुरपुर और अगमपुरा थाना क्षेत्रों के कुछ अंशों में आता है, जिसके कारण घटना के तुरंत बाद किसी भी थाने से संपर्क स्थापित करने में कठिनाई हुई। घटनास्थल पर ट्रक से बालू हटाने का काम जारी है। बालू खाली होने के बाद ट्रक को वहां से हटाया जाएगा। घटना के समय बालेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार, सुजीत कुमार और मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles