![]()
समस्तीपुर में प्रेम विवाह से नाराज ग्रामीणों ने युवक का घर तोड़ दिया। परिवार को पंचायत में गांव से बाहर जाने का फरमान जारी कर दिया। इस मामले में पीड़ित परिवार वरीय पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगा चुके हैं। आरोप है कि गुहार लगाने के बाद भी कहीं से कोई मदद नहीं मिली। अब जानिए क्या है पूरा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अंकित कुमार का गांव की एक लड़की से अफेयर था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। जिस कारण घर आना-जाना था। प्रेम जब परवान चढा तो अंकित और कोमल ने 21 मई 2026 को कोर्ट में शादी कर ली। शादी की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भड़क गए। गांव में पंचायत कर इस शादी को मान्यता नहीं दी गई और शादी के पेपर को भी फाड़ डाले। समझा-बुझाकर परिजन कोमल को घर लेकर चले गए। परिवार के लोग उसकी दूसरी शादी करना चाहते थे। इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमी के साथ भाग गई। मंदिर में अपने दोनों ने शादी कर ली। जिसके बाद गांव में फिर से पंचायत हुई। उस समय अंकित के बड़े भाई अमलेश कुमार झा और उसकी बूढी मां घर पर थी। पंचायत में ग्रामीणों ने गांव से निकल जाने की सजा दी। लूटपाट और मारपीट का आरोप अमलेश कुमार ने बताया कि भाई के प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने उसका घर तोड़ दिया। इस दौरान लूटपाट भी की गई। सुनसान जगह पर लेकर मारपीट भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी -2 संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पूर्व के मारपीट में नामजद प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी अभी फरार है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

