Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फल मंडी में घुसकर कोरोबारी को मारी गोली:साइलेंसर लगाकर बदमाश ने की फायरिंग, पीएमसीएच में घायल की स्थिति नाजुक


पटना के फल मंडी में घुसकर बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें पीएमसीएच में ले जाया गया है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंची। जिस जगह पर गोली चली है, उसे घेर कर पड़ताल की जा रही है। जब गोली चली उस वक्त किसी तरह की आवाज नहीं आई। आशंका जताई जा रही है कि साइलेंसर गन का इस्तेमाल किया गया है। घटना बहादुरपुर बाजार समिति की है। घटनास्थल से तस्वीरें… सिर के पास गोली लगी पूर्वी SP शैलजा ने बताया कि सुबह 11 बजे फलमंडी में गोली चलने की सूचना मिली। यहां आने पर पता चला कि राजकुमार प्रजापति जो यूपी के रहने वाले हैं। उनके सिर के पास गोली लगी है। दो खोखा घटनास्थल से बरामद किया गया है। एक गोली लगी है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। आई विटनेस को भी पता नहीं चला है कि गोली किधर से चलाई गई है।
गोली कैसे चली पता नहीं चला दुकानदार शशिकांत प्रसाद ने बताया कि हमलोग दहशत के माहौल में हैं। 11 बजे हमलोग आम बेच रहे थे। इसी बीच कॉल आया कि 194-195 नंबर दुकान पर गोपालजी प्रसाद के मुंशी को गोली लग गई है। हमलोग हड़बड़ा कर आए और गोपालजी से पूछे तो उन्होंने बताया कि दुकान के सामने 4-5 लोग झगड़ा कर रहे थे। कैसे गोली चली पता नहीं चला। हमलोगों को भी गोली की आवाज नहीं आई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles