Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद सांसद ने निरसा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप:अरूप चटर्जी को प्रिंस खान का संरक्षक बताया, मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग


धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मंगलवार को जिला परिसदन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विधायक को भगोड़ा प्रिंस खान का सबसे बड़ा संरक्षक बताया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। सांसद महतो ने आरोप लगाया कि मासस नेता मोइज़ खान, प्रिंस खान का मुख्य शूटर है। उन्होंने बताया कि इसी साल 25 मई को पुलिस ने तालडांगा स्थित मोइज़ खान के घर से प्रिंस खान के मुख्य शूटर रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। सांसद के अनुसार, रिजवान की गिरफ्तारी के बाद से मोइज़ खान फरार है और विधायक अरूप चटर्जी इन तीनों के मुख्य संरक्षक हैं। ढुल्लू महतो ने विधायक चटर्जी पर कोयलांचल के नेता ए.के. राय का नामोनिशान मिटाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने विधायक को सुशांतो सेनगुप्ता की हत्या और राजीव मिश्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित दो हत्याओं का आरोपी बताया। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि निरसा में उनके द्वारा स्वीकृत एलिवेटेड रोड को विधायक ने रंगदारी के लिए रोक दिया और छह करोड़ रुपये की मांग की। सांसद ने कहा कि मेरे ऊपर दर्ज सभी मामले साजिश के तहत कराए गए हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन पर लगाया गया एक भी आरोप साबित हो जाए तो वह सरकार से इच्छा मृत्यु मांग लेंगे। उन्होंने विधायक से मोइज़ खान के ठिकाने का खुलासा करने की मांग की और आरोप लगाया कि विधायक फोन के माध्यम से उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। सांसद ने दोहराया कि वह गलत लोगों के सामने न पहले झुके हैं और न आगे झुकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles