Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:फंदे से मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


बिहार के नवादा में ससुराल में एक विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका दावा है कि जब बेटी ने इसका विरोध किया, तो उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
यह घटना मंगलवार कौआकोल थाना क्षेत्र के कोनी पर मोहल्ला में हुई। यहां 21 वर्षीय नवविवाहिता सोनी कुमारी ने कथित तौर पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी अपनी तीन माह की बेटी को पति के पास सोता छोड़कर दूसरे कमरे में चली गई थीं, जहां उन्होंने यह कदम उठाया। मृतका की पहचान कोनी पर मोहल्ला निवासी अर्जुन राम और सेवानिवृत्त शिक्षिका बच्ची कुमारी के छोटे बेटे कुंदन कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। सोनी कुमारी शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुठौत (प्यारेपुर) गांव के गौतम राम की पुत्री थीं। उनकी शादी 25 मई 2025 को कुंदन कुमार के साथ हुई थी। मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई
घटना की सूचना मिलते ही कौआकोल पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि इस पूरे मामला में पुलिस जांच करी परिवार के आवेदन के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles