![]()
शेखपुरा। रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल का शपथ ग्रहण समारोह बरबीघा स्थित दिनकर सभागार में आयोजित किया गया। इस समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। समारोह के दौरान, निवर्तमान अध्यक्ष प्रिंस पीजे ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह को रोटरी कॉलर पहनाकर और हथौड़ी सौंपकर क्लब की जिम्मेदारी हस्तांतरित की। नियमों के प्रति निष्ठा की शपथ ग्रहण की संजय कुमार ने नए सचिव और शंभू प्रसाद मंडल ने नए कोषाध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी नए पदाधिकारियों ने समाज सेवा और रोटरी के नियमों के प्रति निष्ठा की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी बिहार-झारखंड की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अन्नू नारंग और संदीप नारंग थे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया इस अवसर पर रोटरी क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. के. पुरुषोत्तम, डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, प्रोफेसर रमाकांत सिंह, ज्योतिष कुमार, अविनाश कुमार रंजन, अमित लोहानी, सचिन शेरगिल, सुरेंद्र प्रसाद, दीपक कौशिक, उमेश भदानी, निरंजन पांडे, डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह, पिंकेश आनंद और दीप्ति के.एस. शामिल थे। निवर्तमान अध्यक्ष प्रिंस पीजे ने पिछले सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया। ”जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा” निवर्तमान अध्यक्ष प्रिंस पीजे ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए नई टीम को बधाई दी। पदभार संभालने के बाद, नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने संकल्प लिया कि उनकी टीम शेखपुरा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में सेवा कार्यों को और गति देगी। नए सचिव संजय कुमार और कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल ने भी क्लब के सामाजिक कार्यों को पूरी पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ाने की बात कही। इस विशेष अवसर पर रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

