Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लापता युवती का शव लटका मिला, पुलिस पर शिकायत न दर्ज करने…

लापता युवती का शव लटका मिला, पुलिस पर शिकायत न दर्ज करने…

Bengal News: धूपगुड़ी : एक युवती का शव लापता होने के कुछ घंटों बाद फांसी पर लटका हुआ मिला है. इस घटना से जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिवार ने धूपगुड़ी पुलिस स्टेशन के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. उनका दावा है कि युवती के लापता होने के बाद वे पुलिस स्टेशन गए और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शिकायत स्वीकार नहीं की. इस घटना में पुलिस की भूमिका पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं.

बैंक से पैसे निकाल कर हो गयी लापता

मृतक के परिवार के अनुसार, धूपगुड़ी के मगुरमारी ग्राम पंचायत संख्या 1 के भंगापारा क्षेत्र की निवासी रंजीता रॉय (22) मंगलवार को बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं. बैंक से पैसे निकालने के बाद अपने परिवार से आखिरी बार बात की थी. तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया. चिंतित परिवार विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश की. धूपगुड़ी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, लेकिन दर्ज नहीं हुई.

पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप

परिवार ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उस समय शिकायत स्वीकार नहीं की. गुमशुदगी के 24 घंटे बाद भी पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दिया. इसके बाद परिवार असहाय होकर घर लौट आया. आज सुबह, धूपगुड़ी में गिलांडी पुल के पास स्थित एक क्लब हाउस के अंदर स्थानीय निवासियों को एक युवती का शव लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही धूपगुड़ी पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया.

काम नहीं आया सीएम का निर्देश

परिवार वालों ने शव की पहचान रंजीता रॉय के रूप में की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना ने पुलिस की भूमिका पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल ही में बरुईपुर घटना में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे. इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि महिलाओं से संबंधित कोई शिकायत पुलिस स्टेशन में आती है, तो उसे तुरंत स्वीकार किया जाए और आवश्यक जांच शुरू की जाए. इस निर्देश के 24 घंटे के भीतर ही धूपगुड़ी पुलिस स्टेशन पर यह आरोप लगा है.

पुलिस सचेत होती तो बच सकती थी जान

युवती का सात महीने का बेटा है. उसका परिवार सदमे में है. मृतक के पति, तापू रॉय ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट समय पर मिल जाती और उन्होंने कार्रवाई की होती, तो स्थिति कुछ और हो सकती थी. परिवार की शिकायत पर धूपगुड़ी पुलिस स्टेशन से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. पुलिस ने मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. जांचकर्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोषी अधिकारी पर होगी कार्रवाई

इस बीच, बंगाल में यह एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं. भाजपा के जलपाईगुड़ी जिला महासचिव ने कहा कि किसी भी अप्राकृतिक मृत्यु का होना बेहद दुखद है. यदि जांच में कर्तव्य में लापरवाही के सबूत मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि, जांच पूरी होने से पहले मृत्यु के वास्तविक कारण के बारे में कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles