Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नेपाल में बारिश से तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा:मुजफ्फरपुर में चचरी-पीपा पुल प्रभावित, प्रशासन अलर्ट; आयुक्त ने दिए तैयारी के निर्देश


नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार के तिरहुत प्रमंडल में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसका असर ये हुआ है कि कई चचरी और पीपा पुल प्रभावित हुए हैं, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने लगे हैं। नेपाल के तराई क्षेत्रों में जारी बारिश से तिरहुत प्रमंडल में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। तिरहुत आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों को तटबंधों की निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और राहत-बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने बताया कि भले ही बिहार में सामान्य से कम बारिश हुई हो, लेकिन नेपाल में लगातार बारिशके कारण अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है। इसलिए प्रशासन हर गतिविधि पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। प्रशासन का दावा है कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles