![]()
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती मुजफ्फरपुर की एक युवती के लिए महंगी साबित हुई। खुद को यूरोप में कार शोरूम का मालिक बताने वाले एक साइबर ठग ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी और विदेश में बसाने का सपना दिखाकर वीजा-पासपोर्ट बनवाने के नाम पर 2.20 लाख रुपए ठ
.
रील से शुरू हुई बातचीत, फिर शादी का प्रस्ताव
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर रील देखते समय शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उसकी एक युवक से बातचीत शुरू हुई। करीब दो महीने तक दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। इसी दौरान युवक ने खुद को यूरोप में कार शोरूम का मालिक बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा।
आरोपी ने दावा किया कि शादी के बाद वह युवती को यूरोप बुलाएगा और अपने कारोबार की जिम्मेदारी भी सौंप देगा। उसकी बातों पर भरोसा कर युवती शादी के लिए तैयार हो गई।
वीजा-पासपोर्ट के नाम पर ऐंठ लिए 2.20 लाख रुपए
भरोसा कायम होने के बाद आरोपी ने विदेश जाने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर वीजा और पासपोर्ट बनवाने के लिए अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगने शुरू किए। युवती ने उसके बताए बैंक खाते में कुल 2.20 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
रकम मिलने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर कथित रूप से वीजा और पासपोर्ट की कॉपी भेज दी, जिन पर अधिकृत मुहर भी लगी हुई थी। दस्तावेज देखने के बाद युवती को शुरुआत में कोई शक नहीं हुआ।
जांच में फर्जी निकले दस्तावेज
कुछ दिनों बाद जब युवती ने भेजे गए वीजा और पासपोर्ट की सत्यता की जांच कराई तो उन पर संदेह हुआ। जांच में दस्तावेज फर्जी होने की आशंका सामने आने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस से की।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता ने आवेदन के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड, कथित वीजा-पासपोर्ट की कॉपी और आरोपी की तस्वीर भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


