![]()
समस्तीपुर में एक महीने से लापता बच्चे का शव घर से 3 किलोमीटर दूर मिला है। हत्या के बाद शव जमीन में दफना दिया गया था। पुलिस ने जेसीबी से खोदकर शव को बाहर निकाला गया। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव की है। परिजन ने बच्चे के लापता होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज कराया था। गांव के ही आनंदी सिंह पर आरोप लगाया था। पुलिस दबिश के चलते आरोपी ने 2 दिन पहले कोर्ट में सरेंडर किया था। कड़ाई से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। खेत में दफनाया शव हत्या के बाद आनंदी सिंह ने घर से दूर अपने खेत में 10 फीट गड्ढा कर शव को दफना दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गला रेतकर और गोली मारकर बच्चे की हत्या की गई थी। मृतक की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव निवासी रामप्रीत यादव के पुत्र इशांत कुमार उर्फ छोटू(14) के तौर पर हुई है। खबर अपडेट की जा रही है।

