Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में SIR फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली:वासेपुर में साइबर कैफे सील, पैसे लेने की शिकायत पर की गई कार्रवाई


धनबाद जिला प्रशासन ने SIR (स्पेशल इनरोलमेंट ड्राइव) फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वासेपुर इलाके में शिकायत मिलने के बाद एक साइबर कैफे को पैसे लेकर फॉर्म भरते पाए जाने पर सील कर दिया गया। एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने वासेपुर में संयुक्त रूप से छापेमारी की। जांच के दौरान, गल्फ जॉब कैफे नामक प्रतिष्ठान को SIR फॉर्म भरने के लिए पैसे लेते हुए पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। SIR प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी अधिकृत कार्य शुल्क लेकर नहीं किया जा सकता जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि SIR प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी अधिकृत कार्य शुल्क लेकर नहीं किया जा सकता। यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस तरह की अवैध गतिविधि में शामिल पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि उन्हें SIR प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरने के नाम पर लोगों से पैसे लिए जाने की सूचना मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद संबंधित साइबर कैफे को सील किया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि SIR से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अपने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करें। ऐसी शिकायतें मिलने पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी एसडीएम ने यह भी कहा कि साइबर कैफे में गलत जानकारी भरी जा सकती है और पैसे लेकर इस तरह का कार्य करना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी शिकायतें मिलने पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles