Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिले के ओयना टोंगरी स्थित बंद पत्थर खदान से बरामद क्षत-विक्षत शव मामले का पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर शव के शेष अंग, हत्या में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड तथा शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि ओयना टोंगरी स्थित बंद पत्थर खदान के पानी में एक बोरे के भीतर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान बोरे से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। दोनों पैर जांघ से कटे हुए थे तथा सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा पहचान के लिए फोटो मीडिया और स्थानीय समाचार चैनलों को उपलब्ध कराया। कुछ ही समय बाद शव की पहचान न्यू आजाद बस्ती, नियर साबुन फैक्ट्री निवासी हुसैन अंसारी के रूप में हुई। मृतक के पिता मिकायल मीर के फर्दबयान के आधार पर लोहरदगा थाना में 7 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नूर नगर निवासी 22 वर्षीय अरमान खान व दुर्गाबाड़ी लेन, सुभाष चौक निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद सहवाज अहमद उर्फ राज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि 4 जुलाई 2026 की रात दुर्गाबाड़ी लेन स्थित सहवाज के घर में हुसैन अंसारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से हेक्सा ब्लेड (फ्रेम सहित) से शव के कई टुकड़े किए गए। इसके बाद शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के बोरे में भरकर स्कूटी से ओयना टोंगरी स्थित पानी से भरे बंद पत्थर खदान तक ले जाया गया। कुछ हिस्सों को खदान के पानी में फेंका गया जबकि अन्य हिस्सों को जंगल-झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव के शेष हिस्से, हत्या में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड (फ्रेम सहित) तथा शव को ले जाने और छिपाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी संख्या जेएच-08 के-1173 बरामद कर ली है। बरामद सामानों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles