Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक सवार पति-पत्नी और 3 बच्चों की ऑटो से टक्कर:नेपाल से लौट रहे परिवार के साथ हादसा,पत्नी-बच्चों को आई चोटें


सीतामढ़ी में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे चोटिल हो गए। यह घटना तब हुई जब परिवार नेपाल स्थित अपने ससुराल से एक ही मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। ससुराल से लौट रहा था परिवार रीगा थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड संख्या-2 निवासी चंदन कुमार अपने पिता शिवधारी सिंह के साथ अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर नेपाल स्थित ससुराल से लौट रहे थे। बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेम्पो से उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। तीनों बच्चों को मामूली चोटें आईं टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, उनकी पत्नी और तीनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चंदन कुमार का इलाज जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles