Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में कार-बाइक की टक्कर में युवक घायल:100 की स्पीड में थी बिहार सरकार के बोर्ड वाली गाड़ी, दोनों साइड के एयरबैग खुले


मोतिहारी में शुक्रवार की सुबह 100 की स्पीड से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार रवि कुमार(18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रवि पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया महारानी गांव का निवासी है। घटना के संबंध में बताया गया कि रवि कुमार अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। कार के दोनों साइड के एयरबैग खुले प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों साइड के एयरबैग खुल गए। जिस कार से दुर्घटना हुई, उस पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग का बोर्ड लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एसआई श्रीधर कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। घायल रवि कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने कार चालक को लिया हिरासत में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles