Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में शिव-दुर्गा मंदिर में चोरी:ताला तोड़कर जेवरात और दानपेटी से कैश ले भागे; ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग


दरभंगा जिले में मां दुर्गा-शिव मंदिर में चोरी हुई है। देर रात मेन गेट का ताला तोड़कर चोर मंदिर में घुसे। माता रानी के चांदी के मुकुट, सोने की नथिया, हार, ढोलना, चांदी के पूजा सामग्री और दानपेटी से कैश लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। घटना बहेड़ी प्रखंड के जोरजा गांव की है। पहले भी हो चुकी है चोरी ग्रामीण हरि सिंह और मिंटू सिंह ने बताया इस मंदिर में पहले भी दो-तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। हालांकि उस समय हमलोगों ने आपस में सहयोग कर नुकसान की भरपाई कर दी थी। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इस बार बड़ी चोरी होने के बाद सूचना दी गई। ग्रामीण सोनू सिंह ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में ही मां दुर्गा का मंदिर है, जहां आम लोगों का प्रवेश नहीं होता। केवल पुजारी ही मंदिर के गर्भगृह में जाते हैं। चाभी उनके पास ही रहता है। मंदिर के पुजारी और चौकीदार की भूमिका पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का यह भी आरोप है कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना के समय उन्हें खराब बताया गया है। ‘आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई’ बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles