Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत:परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, सड़क जाम के बाद पुलिस जांच में जुटी


गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शादी के महज एक माह के भीतर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय राजिया खातून के रूप में हुई है, जो भूचारोबाद (आजाद नगर) निवासी रहमत अंसारी की पुत्री थी। उसकी शादी 10 जून 2026 को हीरोडीह थाना क्षेत्र के कुरूमडीहा निवासी अब्जल अंसारी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी को अभी 29 दिन ही हुए थे। राजिया के पिता रहमत अंसारी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने दावा किया कि दहेज की मांग को लेकर ही राजिया की हत्या की गई है। ससुराल पक्ष ने शव लेने से इनकार कर दिया: मायके पक्ष घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे शव लेकर ससुराल पहुंचे, तो ससुराल पक्ष ने शव लेने से इनकार कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कौवाआम मुख्य सड़क को शव रखकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इधर, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles