![]()
समस्तीपुर के वैनी थाने के कैजिया गांव में शुक्रवार को बाजार में बेचने के लिए परवल की फसल काटने के लिए किसान वह खेत पहुंचे। यहां करीब 15 कठ्ठा में लगाए गए परवल के पौधे को जड़ से काट कर अलग कर दिया गया था। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। किसान पप्पू सिंह ने बताया के उन्होंने कर्ज लेकर 15 कठ्ठा में परवल की खेती की थी। अच्छी फसल हुई थी। वो कई बार परवल तोड़ कर वह वैनी बजार में बेच चुके है। जिससे घर की रोजी रोटी चल रही थी। शुक्रवार को जब वह खेत में परवल तोड़ने के लिए पहुंचे, तो देखा कि सभी पेड़ों को जड़ से काट की अलग कर दिया है। 15 कठ्ठा में करीब 100 परवल का पौधा उन्होंने लगाया था। पेड़ के काटे जाने से पूरी तरीह से उनकी खेती बर्बाद हो चुकी है। बदमाशों के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसान की पत्नी ने दिया आवेदन किसान पप्पू सिंह की पत्नी चंद्रकला देवी ने आवेदन दिया है। इसमें इन्होंने आरोप लगाया है कि कल्याणपुर भूसकौल के रहने वाला रामचंद्र सिंह ने पहले आर्थिक रूप से कमजोर कर देने की धमकी दी थी। कारण है कि इनके बेटे विनय कुमार पर उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। जिस मामले में इनका बेट जेल में है। आवेदन में आरोप लगाया है कि उसी खुन्नस के कारण उनके परवल के पेड़ को बर्बाद किया गया है। ताकी उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचे। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने कहा कि परवल का पेड़ काटने को लेकर आवेदन मिला हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।

