Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फलका में कोढ़ा गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार:वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, मूसापुर चौक पर पुलिस की कार्रवाई


कटिहार पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक, एनएच-31 पर वाहन जांच के दौरान कोढ़ा गैंग के एक सक्रिय सदस्य को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिंटू यादव (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज, वार्ड संख्या-01 का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल के कागजात में अनियमितता पाई गई। पूछताछ के बाद यह पुष्टि हुई कि मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिंटू यादव कोढ़ा गैंग का एक अति सक्रिय सदस्य है। बिहार के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई का नेतृत्व कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने किया। अभियान में उनके साथ अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, सब-इंस्पेक्टर विवेक विक्रम और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से वाहन जांच अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles