Top 5 This Week

Related Posts

सकरी स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग:मधुबनी के जयनगर में अधिकारियों ने शुरू की जांच, फोरेंसिक टीम भी पहुंची


दरभंगा-जयनगर रेल खंड के सकरी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन के जनरल डिब्बे में आग लग गई। ट्रेन नंबर 55513 के इस डिब्बे में लगी आग को रेल प्रशासन की सतर्कता से तुरंत बुझा दिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया और डिब्बे को अलग कर दिया गया। जले हुए डिब्बे को शुक्रवार दोपहर बाद जयनगर स्टेशन लाया गया। इसे प्लेटफॉर्म से अलग रेलवे ट्रैक पर पुलिस निगरानी में रखा गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए….. मामले की जानकारी रेल के वरीय अधिकारियों को दी आग से क्षतिग्रस्त सीट की घटना की जांच के लिए शुक्रवार शाम समस्तीपुर आरपीएफ सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सिंह और दरभंगा इंस्पेक्टर पोखराज मीणा जयनगर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी रेल के वरीय अधिकारियों को दी। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जयनगर में फोरेंसिक टीम और रेल अधिकारी शुक्रवार देर शाम तक मामले की जांच में जुटे रहे। रेल थाना पुलिस के सहयोग से फोरेंसिक जांच टीम के पुलिस पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और कर्मी मोहन लाल पासवान, स्वीटी कुमारी ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। एक जनरल डिब्बे में धुआं उठने की सूचना दी जांच स्थल पर सीडीओ सुधांशु कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजकुमार राय, सीडब्ल्यूएस आशुतोष कुमार, आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार सहित अन्य रेल कर्मी उपस्थित थे। आरपीएफ सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि समस्तीपुर से जयनगर आने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 55513 सकरी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद कुछ यात्रियों ने ट्रेन एस्कॉर्ट में लगे आरपीएफ जवान और ट्रेन प्रबंधक (गार्ड) को एक जनरल डिब्बे में धुआं उठने की सूचना दी। ट्रेन प्रबंधक ने तुरंत चालक को वॉकी-टॉकी से सूचित कर ट्रेन रुकवाई। आरपीएफ, ट्रेन प्रबंधक, चालक और रेल कर्मियों के सहयोग से डिब्बे की सीट से उठ रही चिंगारी को देखते हुए आनन-फानन में पानी से आग बुझाई गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। शुक्रवार शाम तक जांच जारी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसे रेल के वरीय अधिकारियों और संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।

Spread the love

Popular Articles