Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Salima Tete Captains Team India for Asian Games 2026

हॉकी इंडिया ने 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेल-2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। 20 सदस्यीय इस टीम में झारखंड की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब

.

20वें एशियाई खेल-2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम

20वें एशियाई खेल-2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम

सबसे खास बात यह है कि सिमडेगा की स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे को पहली बार एशियाई खेल में टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके करियर के लिए अहम है, बल्कि झारखंड के लिए भी गर्व का क्षण है। सलीमा पिछले कई वर्षों से भारतीय टीम की रीढ़ मानी जाती रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुकी हैं।

दीपिका और ब्यूटी का पहला एशियाड

इस टीम में दो युवा चेहरे दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग पहली बार एशियाई खेल में हिस्सा लेंगी। फॉरवर्ड खिलाड़ी दीपिका सोरेंग अपनी तेज रफ्तार और गोल करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2023 जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

वहीं मिडफील्डर ब्यूटी डुंगडुंग ने कठिन परिस्थितियों से उभरकर टीम में जगह बनाई है। 2023 में गंभीर घुटने की चोट के बावजूद उन्होंने वापसी कर अपनी फिटनेस और खेल से सबको प्रभावित किया। गेंद पर उनका नियंत्रण और सटीक पासिंग टीम के मिडफील्ड को मजबूती देती है। जिससे भारतीय टीम को संतुलन और गहराई मिलेगी।

निक्की की मजबूती, सलीमा से स्वर्ण की उम्मीद

टीम में शामिल अनुभवी डिफेंडर निक्की प्रधान झारखंड की पहली महिला ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। खूंटी जिले से आने वाली निक्की भारतीय टीम की रक्षा पंक्ति की अहम कड़ी हैं। उनके अनुभव से टीम को मजबूती मिलती है।

वहीं कप्तान सलीमा टेटे की बात करें तो उनकी गति, फिटनेस और खेल को नियंत्रित करने की क्षमता उन्हें स्वाभाविक नेता बनाती है। सिमडेगा के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम से स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक क्वालिफिकेशन हासिल करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles