Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर का कहर:NHAI टीम हटा रही थी दुर्घटनाग्रस्त टैंकर, तभी ट्रेलर दो कारों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुका


रामगढ़ थाना क्षेत्र की खतरनाक चुटुपालू घाटी में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। घटना उस समय हुई जब एनएचएआई की टीम रात में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक एलपीजी टैंकर को हटाने का काम कर रही थी। इसी दौरान सीजी 10 बीएस 1519 नंबर का एक ट्रेलर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में आकर सड़क पर मौजूद दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की तस्वीरें देखें… दोनों कारें क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार ट्रेलर की टक्कर से एक स्विफ्ट कार (जेएच 02बीएन 4677) और दूसरी फ्रोनेक्स (जेएच 02बीजेड 6481) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इन गाड़ियों में सवार लोग इस भयावह हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रेलर की रफ्तार थोड़ी और अधिक होती तो यह दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी। लगातार हादसों से घाटी बनी ‘ब्लैक स्पॉट’ घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पहले से एक लेन बंद होने के कारण बड़ा जाम नहीं लगा। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने ले आई है। गौरतलब है कि चुटुपालू घाटी में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले ही लकड़ी से लदा एक ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिला प्रशासन द्वारा घाटी में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर निरीक्षण और सुरक्षा उपायों पर काम किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles