Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गंडक नहर में गिरे मजदूर का शव बरामद:गोपालगंज में पिपरा पुल के पास साइकिल सहित नहर में गिरा था, दूसरे दिन मिला शव


गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में गंडक नहर से एक साइकिल सवार मजदूर का शव बरामद किया गया है। यह मजदूर शुक्रवार देर शाम पिपरा पुल के पास नहर में गिरने के बाद लापता हो गया था। शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नहर से निकाला। मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी इजहरुल हक के रूप में हुई है। संतुलन बिगड़ने से गिरे इजहरुल हक शुक्रवार शाम को साइकिल से बाजार जा रहे थे। पिपरा पुल के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल सहित गंडक नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की सूचना मिलने पर मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन शुरू की गई। शुरुआती तलाशी में उनकी साइकिल तो बरामद हो गई, लेकिन इजहरुल हक का पता नहीं चल पाया था। शनिवार को दूसरे दिन की खोजबीन के बाद उनका शव नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles