Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

bhagalpur news. जहर खाने से विवाहिता की मौत, 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम

bhagalpur news. जहर खाने से विवाहिता की मौत, 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम

जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर हुई बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सतघरा निवासी संतोष साह की पुत्री आशा कुमारी (20) की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है. स्थिति गंभीर हो जाने के बाद पहले आशा को इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल ले जाया गया था. बेहतर इलाज के लिए जेएलएनमएसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के क्रम में गुरुवार की सुबह 10 बजे उसकी मृत्यु हो गयी. आशा की मृत्यु के बाद परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाने की जिद पर अड़े थे. लिहाजा मृत्यु के 24 घंटे बाद तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका. बरारी थाना पुलिस की पहल पर शुक्रवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. दोपहर बाद तक परिजन शव को लेकर बांका के लिए रवाना हो गये थे. मृतका की मां बांका जिले के गुणकोल समुखिया निवासी अशोक साह की पत्नी पिंकी देवी (36) ने घटना के संदर्भ में अपना बयान मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस के समक्ष कलमबद्ध कराया है. पिंकी देवी का कहना है कि उसकी पुत्री आशा की शादी पिछले वर्ष नौ मई को संतोष के साथ हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. उसे ससुराल से कोई दिक्कत नहीं थी. पिंकी देवी ने बताया है कि उसे पता चला कि गुरुवार की सुबह आशा की स्थिति गंभीर हो गयी. वह उल्टी करने लगी. उसकी सास ने जब उससे पूछा कि क्या हुआ तो आशा ने कहा कि उसने जहर खा लिया है. उसे बचा लीजिए. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. मृतका की मां का कहना है कि घटना की जानकारी उसे आशा की सास से मिली. आशा के गर्भवती होने की बात भी कही जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है. आशा की मृत्यु के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग शोक संतप्त थे.

The post bhagalpur news. जहर खाने से विवाहिता की मौत, 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles