Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अंडर-15 में देवरी,अंडर-12 बालक में गांडेय व बालिका में बगोदर ने मारी बाजी


भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता एवं द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी 13 प्रखंडों की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 जुलाई को 65वीं सुब्रतो कप के अंतर्गत अंडर-17 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देवरी की टीम ने बेंगाबाद को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद 11 जुलाई को द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-12 बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गांडेय की टीम ने तिसरी को 4-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में बगोदर की टीम ने गिरिडीह को 5-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का सम्मान प्राप्त किया।सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। खेल विभाग के अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का एक हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात प्रतियोगिता में भाग लेना और अपनी खेल भावना को बनाए रखना है। “खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में भी लड़ना सिखाते हैं। सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता को सफल बनाया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमें 13 जुलाई से हजारीबाग में आयोजित प्रमंडलीय स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके लिए सभी टीमें 12 जुलाई को गिरिडीह से हजारीबाग के लिए रवाना होंगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम, एडीपीओ प्रकाश कुमार, एपीओ नीरज कुमार एवं प्रदीप कुमार रवानी, बीपीओ भोला राय, फील्ड मैनेजर आदि लोग मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles