![]()
भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया सवर्ण समाज की बैठक रविवार को ठाकुरबाड़ी टोला स्थित लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में आयोजित की गई। शहीद भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शुरू हुई इस बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष देवाशीष बादल ने की और संचालन नकुल पांडेय ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और प्रखंड की सभी पंचायतों में विस्तार करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान वर्तमान अध्यक्ष देवाशीष बादल ने निजी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष रिंकू सिंह को संगठन का नया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रिंकू सिंह ने कहा कि वे संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए इसे नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस अवसर पर संगठन के सचिव सतेंद्र सिंह, केदार पांडेय, रामावतार पांडेय, राहुल श्रीधर, रविंद्र पांडेय, लखनलाल पांडेय, सुरेश कुमार पांडेय, सुमित राय, अमरनाथ सिंह, प्रयाग सिंह, सुनील पांडेय, प्रह्लाद सिंह और अशोक पांडेय सहित कई अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।


