Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महादेवशाल में 4 जोड़ी ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव:देवघर जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल, स्पेशल ट्रेन का अब तक इंतजार


सावन में टाटानगर से बाबाधाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की राह इस बार बेहद कठिन होने वाली है। टाटानगर से देवघर और सुल्तानगंज की ओर जाने वाली सभी रेगुलर ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। 29 जुलाई से लेकर पूरे अगस्त तक किसी भी श्रेणी में बर्थ उपलब्ध नहीं है। अब आम यात्रियों के पास केवल जनरल कोच का ही सहारा बचा है। यात्रियों की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि रेलवे अमूमन हर साल सावन में एक महीने के लिए टाटानगर से देवघर के लिए सावन स्पेशल ट्रेन चलाता रहा है, लेकिन इस वर्ष अब तक ऐसी किसी ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है। इसके चलते जमशेदपुर और आसपास के शिवभक्तों में निराशा है। महादेवशालधाम के भक्तों को राहत, 2 मिनट रुकेंगी ट्रेनें
दूसरी ओर, चक्रधरपुर रेल मंडल ने सावन के दौरान पश्चिमी सिंहभूम स्थित प्रसिद्ध महादेवशालधाम जाने वाले शिवभक्तों को बड़ी राहत दी है। रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक कुल 8 ट्रेनों को महादेवशाल स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव (स्टॉपेज) दिया गया है। इसके अलावा महादेवशाल मंदिर परिसर में विशेष टिकट खिड़की खोली जाएगी। रेलवे के इस फैसले से झारखंड, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन टाटानगर से देवघर की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की लगातार समीक्षा कर रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए या तो नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे और जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, या फिर जरूरत पड़ने पर रेलवे बोर्ड को सावन स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। -आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर रेल डिवीजन इन ट्रेनों को मिला महादेवशाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
13287/13288 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
18109/18110 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस
18113/18114 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस रथ यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंचने लगे श्रद्धालु इधर, ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु पुरी पहुंचने लगे हैं। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए रांची से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना होंगे। इसको लेकर रेल और विमान टिकट की मांग अचानक बढ़ गई है। ट्रैवल एजेंटों ने बताया कि 13 से 15 जुलाई तक रांची से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ानों में 80 प्रतिशत से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं। वहीं, ट्रेनों में सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है। रांची से भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट का किराया भी सामान्य दिनों की तुलना में चार गुना तक बढ़ गया है। 22 हजार रुपए तक पहुंचा विमान का किराया
इन दिनों विमान किराया करीब 19,000 रुपए से बढ़कर 22 हजार रुपए तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, हटिया से पुरी जाने वाली प्रमुख ट्रेन तपस्विनी एक्सप्रेस में भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। एसी और स्लीपर श्रेणियों में लंबी वेटिंग है, जबकि स्लीपर में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है। झारखंड टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पुरी रथ यात्रा में शामिल होने के लिए रांची से प्रतिवर्ष करीब 10 हजार श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इनमें रथ यात्रा से पहले के तीन दिनों में करीब 3 हजार लोग रेल मार्ग से, लगभग 600 यात्री विमान से और 5 हजार से अधिक श्रद्धालु निजी वाहनों से पुरी पहुंचते हैं। छोटे वाहनों का किराया 20 हजार पहुंचा
छोटे वाहनों का किराया 20 से 22 हजार रुपए और एसयूवी का किराया 30 से 35 हजार रुपए तक पहुंच गया है। रथ यात्रा को लेकर परिवहन साधनों में बढ़ी मांग से यात्रियों को अतिरिक्त खर्च और टिकट की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles