Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक:अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज जारी


झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान जेल आईजी सुदर्शन मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सोमवार को उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद आनन-फानन में रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। अस्पताल पहुंचते ही उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चिंता का माहौल बन गया। डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही निगरानी अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सुदर्शन मंडल को जब भर्ती कराया गया, उस समय उनकी हालत नाजुक थी। उन्हें लगातार सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम को उनके इलाज में लगाया गया है, जो 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखकर जरूरी कार्डिएक जांच और उपचार किए जा रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन या पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनकी स्थिति को गंभीर बताया जा रहा है। कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवा सुदर्शन मंडल 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। झारखंड पुलिस में उनकी छवि एक सख्त, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अफसर के रूप में रही है। वर्तमान में वे जेल आईजी जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने राज्य के कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली की वजह से पुलिस महकमे में उन्हें काफी सम्मान के साथ देखा जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles