Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेकाबू कार-ई-रिक्शा टक्कर, 5 छात्राएं घायल; 2 रेफर:जमुई से प्रैक्टिकल देकर लौटते समय हादसा, दोनों की हालत नाजुक


शेखपुरा में सोमवार शाम एनएच-333ए पर लहना मोड़ के पास एक बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में जमुई के धनराज सिंह कॉलेज से बीएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही पांच छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान शेखपुरा शहर की सना (20), शैरुल (21), फातिमा और माहुरी टोला निवासी कुसुम कुमारी के रूप में हुई। इनमें से सना और शैरुल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया। सभी घायल छात्राएं रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा की यूजी सेमेस्टर-3 की छात्राएं हैं। वे जमुई जिले के सिकंदरा स्थित धनराज सिंह महाविद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा देकर ई-रिक्शा से शेखपुरा लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। करंडे थाना के एसआई ललित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर थाने लाया गया है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि एनएच-333ए पर लंबी दूरी तक ई-रिक्शा का परिचालन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। स्थानीय लोग और छात्र संगठन पहले भी इस मार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर चुके हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles