![]()
सावन की शुरुआत 30 जुलाई से शुरू हो रही है। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे, जिसमें से पहली सोमवारी 3 अगस्त को होगी। पटना के महावीर मंदिर के साथ-साथ कैथवलिया विराट रामायण मंदिर के शिव मंडप में स्थापित शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराया जाएगा। रूद्राभिषेक के लिए पटना से पुजारी जाएंगे। हालांकि, विराट रामायण मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराने का शुल्क अभी निर्धारित नहीं हुआ है। भक्त को किसी तरह की कोई सामग्री लाने की जरूरत नहीं श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल का कहना है कि सावन के दौरान महावीर मंदिर और विराट रामायण मंदिर के शिव मंडप में रूद्राभिषेक कराने आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखने का निर्देश दिया गया है। बुकिंग कराने के बाद भक्त को किसी तरह की कोई पूजा सामग्री लाने की जरूरत नहीं होगी। पूजा सामग्री मंदिर की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। भक्त सिर्फ बुकिंग के अनुसार समय पर मंदिर पहुंच जाएं। विराट रामायण मंदिर में प्रतिदिन चार से पांच हजार भक्त आते विराट रामायण मंदिर में फिलहाल आकर्षण का केंद्र विश्व का सबसे बड़ा 33 फीट का सहस्त्रलिंगम स्थापित हो चुका है। यहां लोग पूजा पाठ कर सके इसके लिए इस शिवलिंग से हटकर एक शिव मंडप का निर्माण किया गया है, जहां पूजा-पाठ, जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करने के लिए शिवलिंग स्थापित किया गया है। विराट रामायण मंदिर में प्रतिदिन चार से पांच हजार भक्त पहुंच जाते हैं। सावन में यह भीड़ और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। उसी तरह से व्यवस्था भी की जाएगी। महावीर मंदिर में चार शिवलिंग पर होगा रूद्राभिषेक महावीर मंदिर में चार शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। तीन शिवलिंग पर रूद्राभिषेक सुबह 5 बजे से शुरू होगा। जबकि महावीर जी के बगल वाले शिवलिंग पर रूद्राभिषेक दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस शिवलिंग पर भक्त सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक जल चढ़ा सकते हैं। यहां सोमवार को रुद्राभिषेक के लिए 3100 रुपए और सामान्य दिनों के लिए 2500 रुपए शुल्क निर्धारित है। इसमें पूजन सामग्री, दूध, फल आदि के साथ पंडित जी की दक्षिणा और मंदिर शुल्क भी शामिल है। सावन में मंदिर के अंदर स्थित चार शिवलिंग मंडप को फूलों से सजाया जायेगा। सभी शिव मंडप में एसी की सुविधा बहाल की गई है, जिससे भक्तों को रूद्राभिषेक कराने के दौरान गर्मी से निजात मिल सके।


![[WATCH]: Vaibhav Suryavanshi shares heartfelt words for Yuvraj Singh at Wimbledon 2026](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/07/Vaibhav-Suryavanshi-shares-heartfelt-words-for-Yuvraj-Singh-at-Wimbledon-2026.webp)