![]()
भारतीय रेलवे ने होली और डोल यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए, नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। रेलवे ने बताया कि ये विशेष ट्रेनें टाटानगर–बक्सर, रांची–झंझारपुर और सांतरागाछी–दरभंगा के बीच चलेंगी। इससे झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को त्योहार के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पहली ट्रेन टाटा–बक्सर होली स्पेशल (08183/08184) है। ट्रेन संख्या 08183 टाटा–बक्सर होली स्पेशल 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 05 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन टाटा से शाम 17:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 08184 बक्सर–टाटा होली स्पेशल 04 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 05 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन बक्सर से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 04:30 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। दूसरी ट्रेन रांची–झंझारपुर होली स्पेशल (08105/08106) है। ट्रेन संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 05 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 22:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा ठहराव वापसी में 08106 झंझारपुर–रांची होली स्पेशल 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन झंझारपुर से 18:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।
यह ट्रेन भी आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों ओर से ठहराव करेगी। यात्रियों के लिए साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। 08109 सांतरागाछी–दरभंगा होली स्पेशल 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को (कुल 05 फेरे) चलेगी। ट्रेन सांतरागाछी से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 19:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में 08110 दरभंगा–सांतरागाछी होली स्पेशल 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (मंगलवार) 05 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन दरभंगा से रात 21:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 09:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
होली पर रेलवे का तोहफा, मिलीं 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:टाटा-बक्सर, रांची-झंझारपुर, सांतरागाछी-दरभंगा के बीच चलेंगी ट्रेनें
Date:




