Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज के होटल में शराब पार्टी, 3 गिरफ्तार:बंगाल से लाई गई थी शराब, होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई


किशनगंज के सुभाषपल्ली स्थित होटल डायमंड पैलेस में सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर शराब पार्टी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 500 एमएल विदेशी शराब की एक बोतल भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला निवासी राणा प्रताप घोष, किशनगंज के मोतीबाग निवासी दिलखुश गुप्ता और कजलामनी निवासी बजरंग पासवान के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाषपल्ली स्थित एक होटल में कुछ लोग पश्चिम बंगाल से शराब लाकर पार्टी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और होटल डायमंड पैलेस में अचानक छापेमारी की गई। शराब पीते हुए पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस टीम के होटल पहुंचते ही तीनों युवक शराब पीते हुए पकड़े गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बरामद शराब पश्चिम बंगाल से होटल में लाई गई थी। होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। होटल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई पुलिस अधिकारी रहे शामिल इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक धीरज कुमार, अवर निरीक्षक सतीश तिवारी, अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी तथा सदर थाना के सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles